मतदाता संघ ने निकाली  रैली

 मतदाता संघ ने निकाली  रैली
Share

मतदाता संघ ने निकाली  रैली, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय मतदाता संघ द्वारा मेरठ करनाल हाईवे पर गांव कक्केपुर के सामने स्थित रिसोर्ट में दिव्यांगों को कंबल वितरण किए। इससे पूर्व लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए जन जागरूक रैली निकाली गई। साथ ही लोगों को बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बुधवार को मेरठ करनाल हाईवे पर गांव कक्केपुर के पास स्थित नारायणा रिसोर्ट में भारतीय मतदाता संघ द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जहां लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के उदेश्य से जन जागरूक रैली निकाली गई। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने कहा मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होता है। जबकि मतदान से ही संविधानिक प्रणाली एवं राष्ट्र को मजबूती मिलती है, सही मायने में निष्पक्ष एवं निर्भिक मतदान करने से एक सच्चा नेतृत्व जनसेवक के रूप में मिलता है। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। वहीं, इस दौरान सिवालखास विधान सभा के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए। इस‌ अवसर पर मन्नत इंडिया के सीएमडी रविन्द्र पुंडीर, भामस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय बास्को, महासचिव वैध सुरेश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, प्रदीप शर्मा, भाजपा नेता डॉक्टर राकेश गिरी, प्रदीप जाटव, ओम सिंह तालियांन, पवन शर्मा, कृष्णपाल फुगाट, बोबी शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज त्यागी, धीरज फौजी, सुमित बाल्मीकि, नसीम प्रधान, अमित शर्मा, राकेश रावत, योगेश गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *