भू-माफियाओं में मेडा की दहशत

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अवैध कालोनियां काटने वाले दहशत में, प्रवर्तन दल के नाम भर से अंडर ग्राउंड, जारी है अवैध कालोनियों का ध्वस्तीकरण

मेरठ। मेरठ प्राधिकरण के वीसी के निर्देश पर प्रवर्तन दल अवैध कालाेनियों पर कहर बनकर टूट रहा है। भूमाफिया जो अवैध कालोनियों के नाम पर भोले भाले लोगोंं की जीवन भर की कमाई अपनी कालोनियों में प्लाट व फ्लैट देने के नाम पर लूट रहे हैं वो अब मेडा के प्रवर्तन दल की दहशत से बेहाल हैं। वहीं दूसरी ओर मेडा के प्रवर्तन दल का अवैध कालाेनियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। अवैध कालोनियों के खिलाफ इस अभियान से उन लोगों ने राहत की सांस ली है जो दलालों की मार्फत अवैध कालाेनियां काटने वालों का शिकार बनते हैं।

कई कालोनियां की जा चुकी हैं जमीदोज

मेडा के प्रवर्तन दल की कार्रवाई में अब तक कई अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया जा चुका है। मेडा उपाध्यक्ष का इस कार्रवाई के पीछे यही प्रयास है कि भोले भाले लोगों की जीवन भर की कमाई प्लाट या फ्लैट के नाम पर कोई भूमाफिया ना डकार ले। मेडा की ओर से पूरे महानगर में बार-बार लोगों को जाग्रत किया जा रहा है कि अवैध कालोनियों में आशियाना ना बनाएं। ऐसी कालोनियों का कोई भविष्य नहीं हैं। प्रवर्तन दल प्रभारी अर्पित यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध कालाेनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि आशियाना चाहिए तो प्राधिकरण की ओर से उनके लिए तमाम योजनाएं मौजूद हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *