मिशन पर जवान जाएंगे कांगो

मिशन पर जवान जाएंगे कांगो
Share

मिशन पर जवान जाएंगे कांगो, संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति मिशन के तहत भारतीय जवान कांगो देश में जाएंगे। इसके लिए उन्हें मेरठ RAPO में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां से प्रशिक्षण लेकर ये अफसर, जवान कांगो जाकर वहां शेयर करेंगे।मेरठ के RAPO में सीमा सुरक्षा के अफसरों, जवानों की ट्रेनिंग प्रारंभ हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ मिशन के तहत कांगो में जाने वाले विशेष दल के लोग हैं। जिन्हें दंगा विरोधी, भीड़ नियंत्रण से जुड़ी तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इन जवानों, अफसरों को संयुक्त राष्ट्र संघ मिशन में तैनाती से पहले यह ट्रेनिंग दी जा रही है।ट्रेनिंग का शुभारंभ रेपो के डीआईजी अखिलेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने इस दल को दंगों को नियंत्रित करने की कुछ तकनीकि बताई। इस प्रशिक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा बल के 01 कमाण्डेंट, 02 द्वितीय कमान अधिकारी, 03 उप कमाण्डेंट सहित कुल 131 अधिकारियों/कार्मिकों को दंगा विरोधी/भीड़ नियंत्रण के सभी तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ लोक व्यवस्था प्रबंधन में प्रशिक्षित किया जाएगा।कोर्स के दौरान इन जवानों को दंगा जैसी स्थितियों के दौरान भीड़ की मनोवैज्ञानिकता, हथकड़ी लगाना, अन्र्तराष्ट्रीय जेल प्रबन्धन, फुट टैक्टिस, बे्रकिंग कान्टैक्ट, फायर फायटिंग तकनीक, लेस लीथल वेपन/मुनेशन हैण्डलिंग, नए विशेष उपकरणों से परिचय, विशेष वाहनों जैसे वज्र, वरूण एवं फायर टेंडर आदि से परिचय, दंगा विरोधी ड्रिल आदि के बारे में पढ़ाया जायेगा। इसके अलावा दंगा नियंत्रण के दौरान अपनायी जाने वाली विभिन्न फारमेशनों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जायेगी एवं उसका अभ्यास करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन जवानों को सभी प्रकार के लैस लीथल वैपन एवं मुनेशन से फायरिंग का अभ्यास भी कराया जाएगा।मेरठ RAPO द्वारा म्यांमार और जिम्बाब्बे की अंतर्राष्ट्रीय पुलिस और भारत के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल के अधिकारियों/कार्मिकों को लोक व्यवस्था प्रबंधन में ट्रेंनिग दी जा चुकी है। इस अवसर पर श्याम लाल, उप0 कमा0, सदाराम सिंह, उप० कमांडेंट, हरीश चन्द्र सिंह नेगी, उप0 कमा0, गोविन्द सिंह नेगी, सहा0 कमाण्डेंट, अजीत कुमार, सहा0 कमाण्डेंट तथा अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *