सांसद ने की तैयारियों की समीक्षा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ हापुड़ सांसद अरुण गोविल के लिया अपडेट, सांसद को बताया कि सभी तैयारियां हैं पूरी, पदाधिकारियों से जनसंपर्क का आग्रह

मेरठ। मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल ने पीएम मोदी की 22 फरवरी को प्रस्तावित रैली व रैपिड रेल के उद्घाटन से संबंधित तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा की और आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के स्वागत सत्कार में कोई कमी ना रहे। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच हाेंगे। हम उनको सुन सकेंगे। अरुण गोविल ने अपने आवास, कैम्प कार्यालय, डिफेंस कॉलोनी, मवाना रोड पर आगामी 22 फ़रवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की।

पदाधिकारियों ने दी जानकारी

सांसद अरुण गोविल को बैठक में पदाधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, हापुड़ जिला अध्यक्ष कविता माधरे, महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य रैली की तैयारियों की समीक्षा करना एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।

सभी तैयारियां पूरी

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सांसद अरुण गोविल को अवगत कराया कि रैली की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों विधानसभाओं के लिए रैली प्रमुख नियुक्त कर दिए गए हैं तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बसों के प्रमुखों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

सांसद का जनसंपर्क का आग्रह

सांसद अरुण गोविल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास और नई उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। बैठक में रैली की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं अनुशासन व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *