रंग लाए सांसद के प्रयास

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

हस्तिनापुर को 3,150 करोड़ की सौगात, आइकॉनिक साइट एवं नेशनल म्यूजियम ‘आइकॉनिक साइट व नेशनल म्यूजियम परियोजना को मिली गति

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रस्ताव और सतत प्रयासों के चलते हस्तिनापुर में प्रस्तावित ‘आइकॉनिक साइटÓ एवं राष्ट्रीय संग्रहालय (नेशनल म्यूजियम) परियोजना को अब निर्णायक गति मिल गई है। क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय, मेरठ मंडल द्वारा जारी पत्र के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा हस्तिनापुर में 3,150 करोड़ की लागत से आइकॉनिक साइट एवं नेशनल म्यूजियम की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वीकृत की जा चुकी है।

1400 से अधिक पुरावशेषों का होगा प्रदर्शन

इस परियोजना के अंतर्गत एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) कार्यालय, मेरठ में सुरक्षित 1400 से अधिक पुरावशेषों को हस्तिनापुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इस दिशा में सांसद अरुण गोविल द्वारा पूर्व में प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर हस्तिनापुर वन्यजीव विहार के निकट पर्यटन विकास हेतु 15 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। नगर पंचायत हस्तिनापुर एवं जिला प्रशासन द्वारा भूमि हस्तांतरण एवं पर्यटन विभाग के नाम दर्ज कराने की आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि हस्तिनापुर में आइकॉनिक साइट और नेशनल म्यूजियम की स्थापना से न केवल मेरठ बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। इससे रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक गौरव को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। ‘

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *