ना होली! मजबूरी में पलायन ही सही

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

नाइंसाफी की तो फिर नहीं खेलेंगे होगी, हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही की चेतावनी, अन्याय से बाज आएं पुलिस प्रशासन के अफसर

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित शिव मंदिर के लाउडस्पीकर का मामला अब गरमा गया है। हिन्दूवादी नेता सचिन सिराही को वहां के लोगों ने बुलाया और अपनी व्यथा सुनाई। सचिन सिरोही ने बताया कि उन्होंने मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उन्होंने बताया कि कई साल पहले मंदिर के लाउडस्पीकर अधिकारियों ने उतारवा दिए थे। जब अन्य धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर लगाए जा सकते हैं तो फिर मंदिर पर क्यों नहीं।

ना होली खेलेंगे और करेंगे पलायन

इस बैठक में लोगों का कहना था कि लाउडस्पीकर उतारे जाने के विरोध में वो लोग होली नहीं खेलते और इस साल भी नहीं खेलेंगे। यहां के पांच लोग मकान बेचकर पलायन कर गए हैं। और भी लोग पलायन कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का एक तरफा रवैया अनुचित नहीं है।

बाज आएं अफसर

पूरे मामले के बाद सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन के अफसरों को चेतावनी दी है कि वह एक तरफ निर्णय से बाज जाएं। यह सीएम योगी की सरकार है। इसमें अन्याय नही करने दिया जाएगा। उन्होंने इस बात की भी निंदा की कि मुचलके भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह चुप रहने वाले नहीं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *