नागरिक सुरक्षा वार्डेन किए सम्मानित

नागरिक सुरक्षा वार्डेन किए सम्मानित
Share

नागरिक सुरक्षा वार्डेन किए सम्मानित,  प्रशासन व पुलिस से शानदार सहयोग करने वाले नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह रहे। ऑडिटोरियम देव नागरी इंटर कॉलेज रेलवे रोड मेरठ पर नागरिक सुरक्षा कोर टाउनहाल मेरठ के अन्तर्गत वर्ष 2023 में नागरिक सुरक्षा वार्डेन पदाधिकारियों द्वारा शिवरात्रि, ईद,नौचंदी मेला आदि अवसरो पर जिला प्रशासन का शांति व्यवस्था बनाए रखने मे विशेष सहयोग प्रदान किये जाने के उपलक्ष मे जिला प्रशासन द्वारा वार्डेन सेवा पदाधिकारियों के कार्यो को देखते हुये उनको सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।  जिसके मुख्य अतिथि बृजेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर),अतिविशिष्ट अतिथि  संदीप गोयल चीफ़ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, विशिष्ट अतिथि रविन्द्र प्रताप उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा,  नरेंद्र सिंह मलिक डिप्टी चीफ़ वार्डेन, नवीन नारंग सहायक उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा,  संजीव कुमार शर्मा एस ओ टू चीफ वार्डन एवं अमित नागर अध्यक्ष मिशिका वेलफेयर एन्ड सोसाइटी रहे।  सर्वप्रथम अतिथियो का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार रस्तोगी प्रभागीय वार्डेन के द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा अपने सम्बोधन मे नगर मे शांति व्यवस्था मे सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा के वार्डेनों को धन्यवाद दिया और कहा की जब भी आप लोगो को बुलाया जाता है तो आप लोग आवश्यक संख्या से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर प्रशासन को सहयोग करते है एवं प्रशासन का ही अभिन्न अंग है जैसे की शिवरात्रि कावड़यात्रा मे डयूटी की गयी| नागरिक सुरक्षा वार्डेनों के द्वारा वर्षभर मे किये गए सराहनीय कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये भविष्य मे भी इसी प्रकार निष्काम सेवा भाव डयूटी करते हुए सहयोग करने की अपील की। उक्त कार्यक्रम मे मुख्यरूप से मनोज जौहरी, ऋषि कुमार शर्मा,सिराजुद्दीन,आदित्य शारदा, मनमोहन अग्रवाल,भरतवीर सैनी,आदीप कुमार, डॉ अनीस, वसीम असलम, सुनील कुमार शर्मा आदि वार्डेन सेवा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *