नैन्सी मेस फिर विवादों में

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पिछले साल अक्तूबर में एयरपोर्ट पर हुई थी घटना, पुलिस ने लगाए सहयोग ना करने के आरोप, साउथ कैलिफोर्निया की रिपब्लिकन सांसद हैं नैन्सी

नई दिल्ली/ न्यूयार्क। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया की रिपब्लिकन सांसद नैन्सी मैस (Nancy Mace) चार्ल्सटन इंटरनेशनल ऐयरपोर्ट पर पिछले साल अक्तूबर में हुई गाली गलौच की एक घटना को लेकर विवाद में फंस गयी हैं। हालांकि उन्होंने अपनी आक्रामक प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं और उन्होंने इस घटना को अपने ‘सुरक्षा जोखिम’ से जोड़ा है। अब वह मुकदमे की बात कह रही हैं। यहां बता दें कि नैन्सी मेस कई मामलों में अपनी अलग राय को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में खास पहचान रखती हैं।

ये हुआ था

उस दौरान उन्होंने सुरक्षा जांच के दौरान स्टाफ के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जिसके बाद हवाई अड्डे के पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस घटना को ‘तमाशा’ बना दिया और अब वह इस मामले में कानूनी विवादों का सामना कर रही हैं।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, नैन्सी मैस ने एक रिश्तेदार की सुरक्षा जांच में देरी के बाद, कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

सहयोग नहीं कर रही हैं नैन्सी

मामले की जांच कर रही पुलिस ने यह भी उल्लेख किया कि नैन्सी मैस अक्सर समय पर नहीं पहुंचती हैं और उनके कर्मचारियों के साथ संचार में समस्या बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट अथॉरिटी इस मामले को लेकर अब नैन्सी के खिलाफ मुकदमें की बात कह रही है। इस बीच कहा जा रहा है कि नैन्सी भी मुकदमा करने जा रही हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *