नई दिल्ली। अभ्यार्थियों की धड़कन बढी हुई है। उनको NEET रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। किसी भी घड़ी उम्मीद है कि करीब तीन बजे या उससे पहले NEET रिजल्ट आ सकता है। NEET रिजल्ट के साथ ही यह तय हो जाएगा कि ऑल इंडिया टॉपर का ताज किस के सिर पर सजेगा। पिछली बार ग्रेस अंकों पर खूब बवाल भी हुआ था। उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।
ऐसे देख सकते है
एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित करने के बाद आप इन तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अब अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने एडमिट कार्ड का नंबर और जन्मतिथि भी दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड जरूर कर लें।
नीट यूजी में शामिल हुए छात्र आज नीट यूजी का रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया जाएगा। इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। अगर आपने भी इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में भाग लिया था, तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।