सीबीएसई ने खुद करा ली अपनी फजीहत, क्यूआर कोड स्केन करते ही वीडियो चालू, एक्जाम रूम में टीचर भी पकड़ कर बैठ गए सिर
नई दिल्ली। “Never Gonna Give You Up” 9 मार्च को सीबीएसई के क्लास 12 मैथ का पेपर था। हजारों की संख्या में स्टूडेंट मैथ का पेपर देने पहुंचे थे। जैसे ही इन्होंने मैथ पेपर का क्यूआर कोड स्कैन किया, अचानक उस पर “Never Gonna Give You Up” गाने की वीडियो खुल गयी। इसको इंटरनेट पर Rickroll प्रैंक के नाम से जाना जाता है।
यह हुआ
तमाम छात्र जो मैथ के पेपर में बैठे थे नाम ना छापे जाने की शर्त पर उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी चेक के लिए आमतौर पर एक क्यूआर कोड दिया गया होता है। उसको स्कैन किया जाना होता है। पेपर के दौरान जैसे ही उस क्यूआर कोड को स्कैन किया उस पर वीडिया को लिंग खुल गया और एक्जामरूम में “Never Gonna Give You Up” शुरू हो गया। यह यूटयूब का एक पुराना सांग है। यह सांग साल 1987 का है जोअचानक प्ले हो गया। इसके प्ले होने पर तमाम स्टूडेंट जो मैथ का पेपर देने के लिए पहुंचे थे वो कुछ समझ नहीं सके। एक्जाम रूम के टीचर को यह बात बतायी गयी, वो भी सिर पकड़कर बैठ गए और सीबीएसई को कोसेने लगे। उन्हें समझ नहीं आया कि करें तो क्या करें जाए तो कहां जाएं। यह सब पहली पाली के दौरान हुआ।
रिक्रॉल हुआ पेपर
इस घटना को लेकर देश के कई राज्यों में रिपोर्ट हुई हैं। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, UP, चेन्नई, वेस्ट बंगाल आदि जगहों से छात्रों ने स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए। छात्रों ने इसे मजाकिया और टीचर व पेरेन्टस ने शर्मनाक बताया। कुछ ने कहा “पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन रिक्रोल हो गए “। लेकिन कुछ ने सिक्योरिटी इश्यू उठाया क्योंकि QR कोड पेपर की वैरिफिकेशन के लिए होता है, अगर यह गलत लिंक पर जा रहा है तो फिर सिक्योरिटी और क्यू आर कोड क्यों। कौन इसके लिए जिम्मेदार है।
सीबीएसई के बयान का इंतजार
इस घटना के सामने आने के बाद सबसे ज्यादा फजीहत सीबीएसई की हो रही है। उन्होंने इस नेशनल परीक्षा का मजाक बनवा दिया है। सीबीएसई के रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन उनके रिएक्शन का इंतजार किया जा रहा है। इस घटना को लेकर जो सीबीएसई का बचाव कर रह हैं उनका तर्क है कि कुछ जगहों पर कहा जा रहा है कि सभी सेट्स में ऐसा नहीं हुआ—कुछ में सिर्फ लेटर (जैसे “A”) दिखा, कुछ में रिक्रोल। लेकिन रिक्रोल होना एक वाकई बहुत गंभीर घटना है। CBSE ने 18-20 लाख स्टूडेंट्स को एक साथ Rickrolled कर दिया।