युवराज समरा का शतक भी ना टाल सका कनाडा की हार, न्यूजीलैंड के दो ऑल राउंडर तो खेले ही नहीं, सुपर आठ में पहुंचा न्यूजीलैंड
नई दिल्ली/चेन्नई। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने बड़ा उलट फेर करते हुए सुपर आठ में अपना टिकट तय कर लिया है। न्यूजीलैंड सुपर आठ में पहुंच गया है। कनाडा की हरसतों पर पानी फेर दिया है। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 36 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने 3 कैच भी लिए। फिलिप्स को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीता मैच हारे
कनाडा की टीम ने टॉस जीता लेकिन वो मैच हार गए। हालांकि न्यूजीलैंड की बात करें तो उसके दो आल राउंडर इंजरी के चलते खेल से बाहर रहे। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।
संकट से ना उबार सका युवराज का शतक
युवराज ने शतक ठोका, लेकिन उनका शतक भी कनाडा के काम ना आया। कनाना की हार की मुसीबत में युवराज का शतक कोई काम नहीं आया। हालांकि इस मेच में यदि बल्लेबाजी की बात करें तो युवराज समरा ने 65 गेंदों पर शानदार 110 रन ठोके। इसके साथ ही इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम थी, जिन्होंने 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक लगाया था।