एशियाई फुटबाल महासंघ को उम्मीद ईरान खेलेगा, ईरान ने किया है शानदार क्ववालिफाइंग, ईरान ने बताए सुरक्षा कारण
नई दिल्ली। FIFA कप में ईरान के इस बार हटने की कोई सूचना आज तक यानी सोमवार तक एशियाई फुटबाल महासंघ को नहीं पहुंची है। महासंघ का कहना है कि ईरान के खिलाड़ी शानदार हैं और वो FIFA में अपना शानदार प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, हालांकि पूर्व में ईरान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी फुटबाल टीम को इस बार FIFA कप में भेजने में असमर्थता जाहिर की है।
एएसफसी का दावा सूचना नहीं
एशियाई फुटबाल महासंघ ने दावा किया है कि उन्हें अधिकारिक रूप से ईरान के FIFA कप से हटने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने मीडिया को बताया की ईरान के खिलाड़ियों ने क्वालिफाइंग किया है। उनके देश के यदि किसी से मतभेद है तो सुलझाने चाहिए लेकिन टूर्नामेंट में जरूर खेलना चाहिए, खेल को बाकि चीजों से बाहर रखना चाहिए।
ट्रंप स्वागत को उताबले
FIFA कप में ईरान की टीम को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि यदि ईरानी की फुटबाल टीम खेलती है तो वो उसका स्वागत करेंगे। यह स्वागत कैसा होगा यह भी साफ नहीं। लेकिन ईरान पहले ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर असमर्थता जता चुका है। ईरान की ओर से कहा गया है कि वह सुरक्षा को लेकर गंभीर है।