प्रियंका और निकजोन ने किया संचालन, अवार्ड समारोह पर नजर आया युद्ध का असर, स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम फिलिस्तीन के सर्मथन में संदेश
नई दिल्ली/लॉस एंजिल्स। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का ऑस्कर में जलवा नजर आया। बेस्ट फिल्म समेत छह अवार्ड जीतकर इसने धूम मचा दी। माईकल बी जॉर्डन (सिनर्स) बेस्ट एक्टर और जेसी बकले (हैमनेट) बेस्ट एक्ट्रेस बनीं। बेस्ट डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 13 नामांकन में से 6 अवार्ड्स जीते। भारत के संदर्भ में बात करें तो सिर्फ इतना कि भारत की प्रियंका चोपड़ा ने प्रस्तोता के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा भारत की कोई उपलब्धी ऑस्कर के नाम पर नहीं।
इन्होंने की मेजबानी
मशहूर कॉमिक कलाकार और प्रस्तोता कोनन ओ’ब्रायन ने इस साल ऑस्कर की मेजबानी की। इस साल 14 साल बाद एक प्रमुख श्रेणी में दो फिल्मों के बीच टाई देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा ने बतौर प्रेजेंटर भाग लिया और रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता गीता गांधबीर को दो नामांकन मिले थे। यह समारोह इस वर्ष युद्ध के तनाव के बीच आयोजित किया गया था, जिसका असर रेड कार्पेट पर भी दिखा। स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम ने मंच से युद्ध के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवार्ड जेसी बकले (फिल्म: ‘Hamnet’) को मिला। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म Sentimental Value रही।
प्रियंका का जलवा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड प्रेजेंट किया। यह 14 साल बाद पहला मौका था जब किसी श्रेणी में विजेताओं के बीच टाई (Tie) हुआ। फिल्म ‘Sinners’ ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन कुल 4 पुरस्कार जीते। ऑस्कर को दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित मनोरंजन पुरस्कार माना जाता है, जिसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।