पश्चिम क्षेत्र की बैठक में पहुंचे सुनील बंसल

पश्चिम क्षेत्र की बैठक में पहुंचे सुनील बंसल
Share

पश्चिम क्षेत्र की बैठक में पहुंचे सुनील बंसल, भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल पहुंचे। संस्कृति रिसॉर्ट बाईपास पर हुई  की अध्यक्षता  क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व संचालन  क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने किया। बैठक। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल रहे। मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव के पश्चात यह पहली क्षेत्रीय बैठक हो रही है सभी कार्यकर्ताओं को परिश्रम का परिणाम जीत के रूप में मिला है सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। सुनील बंसल ने  कहा सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए। राजनीति संभावनाओं का खेल है पार्टी सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी होनी चाहिए हर समाज पार्टी से स्थाई रूप से जुड़े हमारे कार्यों से ही ऐसा संभव है। 30 मई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसके लिए 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 30 मई 1 जून और 2 जून को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका का वितरण व  प्रतिदिन 8 घंटे 10 दिन तक प्रत्येक कार्यकर्ता को किसानों के विकास में किए गए कार्य, महिला,गरीब वंचित, शोषित के लिए किए गए कार्यों की चर्चा जनता से करनी है, तीसरा कार्यक्रम का नाम है विकास के तीर्थ युवा मोर्चा बाइक रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तक पहुंचकर उनके दर्शन करेगा युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराएंगे।
बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद कांता कर्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी, जिला अध्यक्ष मेरठ विमल शर्मा, महामंत्री भवंर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी अंकुर राणा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय प्रताप सिंह बैठक की व्यवस्था में मेरठ महानगर से महामंत्री अरविंद मारवाड़ी महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *