पाक खिलाड़ी जीते मगर मुश्किल से

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तान को जीत के लिए पड़ा जुझना, पाकिस्तान ने जीता टॉस, नीदरलैंड को मिली बेटिंग, नीदरलैंड के खिलाड़ी बने रहे मैच में अंत तक

नई दिल्ली/काेलंबो। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में खेल रहे पाकिस्तान ने अपने सफर की शुरूआत जीत के साथ की है। पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड को एक रोमांचक मैच में तीन विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टीम ने शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में नीदरलैंड के साथ खेलते हुए यह कारनामा अंजाम दिया। पाकिस्तान ने 148 रन का टारगेट चेज करने में 7 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान ने टॉस जीता और नीदरलैंड को बल्लेबाजी का मौका दिया। टीम ने 20वें ओवर में जीत हासिल की।

चौका मारकर दिलायी जीत

नीदरलैंड के साथ खेलते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। उन्होंने चौका मारकर जीत दिलाई। फहीम ही नहीं, ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए। वे 3 रन से फिफ्टी चूक गए। सईम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त को 2-2 विकेट मिले। नीदरलैंड भले ही मैच हार गए हों, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वो भले ही नए हों लेकिन क्रिकेट जैसे खेल में वो जुझारू तरीके से खेलना जानते हैं।

महज 147 रन बना सके नीदरलैंड के खिलाड़ी

नीदरलैंड के लिए टॉस का हारना बुरा साबित हुआ। उनकी पूरी टीम महज 147 रनों पर सिमट गयी, हालांकि करीब-करीब उन्होंने एक बॉल कम बीस ओवर जरूर खेले। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। संभवत: क्रिकेट में नए उतरे नीदरलैंड को इस खेल की काफी बारीकियां सीखनी हैं। उनके दस में से 9 खिलाड़ियों ने पाकिस्तानियों को कैच थमाए। हालांकि अबरार अहमद ने कॉलिन एकरमैन को बोल्ड किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद।

- Advertisement -

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन-कैशे, लोगन वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लाइन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *