पंकज चौधरी यूपी भाजपा अध्यक्ष

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
पंकज चौधरी यूपी भाजपा अध्यक्ष
WhatsApp Group Join Now

ओबीसी वोट बैंक पर नजर, भाजपा की ब्राह्मण लॉवी को झटका, लंबी थी दावेदारों की कतार

नई दिल्ली/लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे। आला कमान ने एक बार फिर संगनात्मक ढांचे को लेकर ओबीसी पर भरोसा किया है। हालांकि माना जा रहा था कि इस बार किसी ब्राह्मण को जिम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन ब्राह्मण लॉबी पर ओबीसी भारी पड़े। पंकज चौधरी महाराज गंज से सात बार के सांसद हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। उनके नाम का एलान होना बाकि है। क्योंकि चुनाव रस्म अदायगी मात्र है।

सीएम व योगी केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक रहे मौजूद

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा। कल 14 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक रूप से नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे। पंकज चौधरी कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं और पूर्वांचल के मजबूत नेता माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने पर जोर है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस फैसले को लेकर उत्साह है और पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जश्न की तैयारी

पंकज चौधरी का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने तय है। केवल नाम का एलान हाेना बाकि है। उनके नाम के एलान के साथ ही यूपी भाजपा में जश्न शुरू हो जाएगा। मेरठ के भाजपा नेताओं ने भी इसकी तैयारी की है। भाजपा के गढ कैंट में कुछ भाजपा नेता आतिशबाजी करने की बात कह रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *