जगह जगह पवन गुर्जर का स्वागत

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

बाबा फकीर दास जी के मेले में जा रहे थे किसान नेता, जहां से भी गुजरे वहां जोरदार स्वागत, पवन गुर्जर बोले समाज के हर समय हैं साथ

मेरठ। गुर्जरों व किसानों तथा अप्लसंख्यकों के मसीहा तथा प्रदेश के बड़े किसान नेता पवन गुर्जर का चीतल ग्रैंड पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में रास्ते को गुलाब की पंखड़ियों से ढ़क दिया गया। लोगाें में उनके करीब आने की होड़ मची हुई थी। बामुश्किल वहां व्यवस्था बनायी जा सकी। पवन गुर्जर जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज रहा था।

पूरे रास्ते में जगह-जगह स्वागत

दरअसल में पवन गुर्जर जनपद सहारनपुर के पवित्र गाँव मिरगपुर में बाबा फ़क़ीर दास जी कि मेले में जाते समय चीतल ग्रैंड पर कुछ समय लिए रूके थे। उनके आने की सूचना वहां के लोगों को पहले से मिल गयी थी। सूचना मिलने के बाद वहां के सौरव मोतला जिला अध्यक्ष मुज़फ़्फ़रनगर और अभिषेक मावी छात्र सभा जिला अध्यक्ष ,बझेड़ी चोक गणपति ढाबा पर अनस गौर युवा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर व मंगलोर चौकी देवबंद सहारनपुर में आशीष चौधरी जिला अध्यक्ष सहारनपुर और शाकिर देवबंद ने भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर जी का किया गया जोरदार स्वागत । उन पर पुष्पवर्षा की गयी।

यह बोले पवन गुर्जर

इस मौके पर पवन गुर्जर ने कहा कि वह समाज के साथ हैं। समाज को जब भी उनकी जरूरत होगी वह सबसे आगे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह किसानों, मजदूरों व अल्पसंख्यकों के अलावा समाज के हर वर्ग की मदद को हर वक्त तैयार हैं। उन्होंने इस शानदार स्वागत के लिए सभी का आभार जताया

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *