PDUMC में दीपावली फेस्ट

PDUMC में दीपावली फेस्ट
Share

PDUMC में दीपावली फेस्ट, मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज में  दीपावली फेस्ट-2022 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईएमटी ग्रुप आफ कालेजेजके एमडी  मयंक अग्रवाल दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।   छात्राओं ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया।  विद्यार्थियों के द्वारा बड़ी सुन्दर सुन्दर रंगोली, दीया एवं नेल आर्ट सज्जा की गई। बेस्ट रंगोली के लिए प्रथम पुरस्कार ईशा कौशल एण्ड ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार एकांशी एण्ड ग्रुप एवं तृतीय पुरस्कार अलीशा एण्ड ग्रुप को मिला। दीया सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार श्रुति जैन, द्वितीय पुरस्कार अनुष्का शर्मा, तृतीय पुरस्कार एकता श्रीवास्तव को मिला। ग्रुप डांस कम्पीटिशन के अन्तर्गत विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति की गई जिसमें आरती आर्य एण्ड ग्रुप प्रथम, अनुष्का एण्ड ग्रुप द्वितीय, दिशा एण्ड ग्रुप तृतीय रहे। सोलो सिंगिंग में प्रथम पुरस्कार रितिका, द्वितीय अनघ वर्मा एवं तृतीय मौहम्मद वासिल ने प्राप्त किया।
सोलो डांस में प्रथम पुरस्कार कशिश वर्मा, द्वितीय पुरस्कार शृष्टि अत्री एवं तृतीय पुरस्कार स्नेहा जैन को मिला। रैम्प शो में मिस दिवाली फेस्ट वंशिका चढ्ढा, मिस्टर दिवाली फेस्ट प्रियांशु, मिस्टर परिधान आदित्य, मिस परिधान मान्या, मिस्टर क्रेकर वासिल, मिस क्रेकर सिमरन, मिस्टर एलीगेंट वैभव शर्मा, मिस दिवा इशिता रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री मयंक अग्रवाल जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। संचालन डॉ0 नीरू चौधरी, आशुतोष भटनागर, अनुराधा त्यागी, डॉ0 देवेश गुप्ता एवं सृष्टि वशिष्ठ ने किया।
इस अवसर पर  निदेशक डॉ0 निर्देश वशिष्ठ ने शुभकामनाएं दी। कॉलिज के सोशल क्लब द्वारा लालकुर्ती स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मिठाईयाँ एवं स्नेशनरी बांटकर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ0 रोबिन्स रस्तौगी, बी0एड़0 प्राचार्या डॉ0 ऋतु भारद्वाज, शिक्षकगण अनुराग माथुर, डॉ0 प्रदीप गुप्ता, आनन्द स्टीफन, विमल प्रसाद, गौरव शर्मा, शिखा मंगा, अश्वनी कुमार, प्रशांत गुप्ता, रूबी सिंह, लकी बेरवाल, चिराग जैन, चिराग त्रेहान, प्रभात राघव, शशांक गोयल, संयम जैन, स्वाति अग्रवाल, डॉ0 मंजू चौधरी, डॉ0 नीता गौड़, डॉ0 रचना त्यागी, डॉ0 अमित शर्मा, डॉ0 तबस्सुम, प्रवीन गौतम, निकिता शर्मा, अपार शर्मा, अजय कुमार, विनोद कुमार, राधेश्याम, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, उत्तम सिंह नेगी, अरूण कुमार, कमल, राजीव शर्मा, स्नेह चौधरी, प्रदीप शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *