पहले ही मुकाबले में सीमा पस्त, 

पहले ही मुकाबले में सीमा पस्त
Share

पहले ही मुकाबले में सीमा पस्त, नगर निगम मेरठ महापौर का सपना सजाए बैठी सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी सीमा प्रधान पहले ही मुकाबले में बुरी तरह पस्त हो गयी हैं। मेरठ नगर निगम के वार्ड  26 शास्त्री नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यशी  मास्टर सत्यपाल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। सीमा प्रधान समर्थकों के लिए बुरी खबर यह है कि  इसी वार्ड में महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान रहती हैं। सपा व रालोद के उन कार्यकर्ताओं के लिए जो चुनाव में सीमा प्रधान के लिए पसीना बहा रहे हैं इससे बुरी कोई दूसरी खबर नहीं हो सकती। सीमा प्रधान के इलाके में घुसकर उन्हें चुनावी शिकस्त देने के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिले हुए हैं। भाजपा में जश्न का माहौल है। जश्न के इस माहौल में चार चंद लगाने का काम राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बदौलत हो सका। भाजपा में राज्यसभा सांसद के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता व वार्ड 78 से पार्टी प्रत्याशी संदीप रेवडी भी निर्वरोध निर्वाचित हुए हैं। नगर निगम के वार्ड 52 से भी भाजपा के लिए ऐसी ही खुशखबरी का इंतजार किया जा रहा था लेकिन वहां कुछ लोगों ने रातों रात चंदा जमा कर जबरन दो लोगों को बलि का बकरा बनाने का काम कर डाला। वर्ना पहले ही दिन नगर निगम मेरठ के तीन वार्ड में भाजपा की जीत की हैड ट्रिक तय थी। हालांकि अभी निर्वाचन कार्यालय से कुछ ऐसी ही अच्छी खबरों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उन्हें भाजपा नेता सुनील वाधवा, भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी, गौरव गोयल, भाजपा के विवेक वाजपेयी, अजय गुप्ता, अमरदत्त शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अमन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकित मनु ने बधाई दी है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *