केथेड्रल चर्च ऑफ दाॅ रिडेम्पशन पहुंचे , प्रार्थना में हुए शामिल, चर्च में पीएम मोदीके लिए प्रार्थना
नई दिल्ली। क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी नई दिल्ली के केथेड्रल चर्च ऑफ दाॅ रिडेम्पशन पहुंचे और प्रार्थना की। इस खास मौके पर चर्च ने भी पीएम मोदी के लिए खास प्रार्थना की। उन्होंने चर्च में पहुंचकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और ईसाई समुदाय के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति और एकता का पर्व है, जो सभी धर्मों के लोगों को जोड़ता है। दिल्ली ही नहीं गोवा व देश के अन्य भागों में भी क्रिसमस धुमधाम से मनाया जा रहा है।
देश में क्रिसमस की धूम
देश के तमाम भागों में क्रिसमस मनाया जा रहा है। गोवा, केरल, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में चर्चों में मिडनाइट मास और विशेष प्रार्थनाएं हुईं। सड़कें क्रिसमस ट्री, लाइट्स और सजावट से जगमगा रही हैं। कई जगहों पर कम्युनिटी फीस्ट, केक कटिंग और गिफ्ट एक्सचेंज का आयोजन हुआ। उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी पारंपरिक उत्सव मनाए गए।