इजरायली संसद को करेंगे संबोधित, रक्ष सहयोग को लेकर समझौता संभव, कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली/तेलअबीब। जेफरी एपस्टीन की फाइल में नाम आने और घटना का कनेक्शन इजरायल से होने को लेकर हुए हंगामे बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली से उड़कर इजरायल पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इज़रायल का ऐतिहासिक दो दिवसीय राजकीय दौरा है। दावा है कि यह दौरा न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि मध्य पूर्व में भारत की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है। पाकिस्तान-तुर्की जैसे देशों को यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
पीमए बेंजामिन नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
इजरायल में प्रधानमंत्री मोदी वहां के पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह नई दिल्ली से रवाना हुए और वह इस वक्त इजरायल में हैं। यह उनका स्वतंत्र इज़रायल दौरा है। पीएम मोदी इस दौरान रक्षा सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, और “हेक्सागॉन” जैसी नई स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर फोकस। दोनों देशों के बीच कई बड़े डिफेंस और टेक डील्स की उम्मीद है। इसके अलावा पीएम मोदी पहली बार इजरायली संसद Knesset को संबोधित करेंगे। इज़रायली संसद पहले से ही भारतीय तिरंगे के रंगों से सजी हुई है, जो इस दौरे की खासियत दर्शाता है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है पीएम मोदी गाजा में हो रहे संकट (genocide) का जिक्र करेंगे और न्याय की मांग करेंगे। इज़रायल में भी कुछ विपक्षी नेता प्रोटोकॉल को लेकर विरोध जता रहे हैं। गाजा की घटनाओं को देखते हुए पीएम के इजरायल दौरे पर विपक्ष के कई नेताओं ने नुकताचीनी की है।