सभी मंडलों में भाजपा का विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम, केंद्र में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किए गए आयोजन
मेरठ/ भाजपा महानगर के तत्वावधान में केंद्र में संगठन की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा का मंडल स्तरीय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास, सुशासन और लोककल्याणकारी नीतियों के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं को मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में विभिन्न मंडलों में भेजा गया। इन प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर जनता को जागरूक किया और भविष्य के लिए पार्टी की प्रतिबद्धताओं से अवगत कराया।
जैसे कि डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, बुनियादी ढाँचे में सुधार आदि—को विस्तार से बताया गया।
छावनी मंडल के बाबा कालेश्वर मंदिर शास्त्री नगर मंडल के स्माइल कॉलेज में मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैंट विधानसभा में के आईएमटी कॉलेज माल रोड पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल। प्रदेश सयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा। युवा मोर्चा से प्रवीण भड़ाना। गंगानगर मंडल के आश्रीवाद मंडप में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।, कंकरखेड़ा मंडल के द पार्टी पैलेस में महापौर हरिकांत अहलूवालिया। नगर मंडल के मुकुंदी देवी धर्मशाला में पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, देहात मंडल में राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का और दीपक शर्मा रहे, पल्लवपुरम मंडल के जनता कॉलोनी में पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंघल और वरुण गोयल रहे, मुल्तान नगर मंडल के जेडी फॉर्महाउस में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय रहे।