पूरा यूरोप तरसेगा गैस को, ईरान से अमेरिका व इजरायल की भीषण लड़ाई, अमेरिका में ईरान से लड़ाई के विरोध में प्रदर्शन
नई दिल्ली/मास्को/तेहरान/न्यूायार्क। ईरान पर अमेरििका और इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों और भीषण लड़ाई के बीच पुतिन ने यूरोप को चेतावनी दी है कि सैंक्शन्स बढ़े तो गैस सप्लाई रोक देंगे। वहीं दूसरी ओर अमेरिका समेत पूरी दुनिया में ईरान से लड़ाई के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। दुनिया के तमाम देशों में लाखों ने “No War on Iran” प्रोटेस्ट किए। ये विरोध प्रदर्शन अमेरीकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। लड़ाई को लेकर अमेरिका में भी ट्रंप अब घेरते जा रहे हैं। डेमोक्रेटस पहले से ही इस लडाई के खिलाफ हैं। लड़ाई के चलते अब तक मौतों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच गई है। US और इज़राइल ने तेहरान, बेरूत और ईरान के कई शहरों पर तेज़ बमबारी जारी रखी है, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों में इज़राइल पर रॉकेट बैराज और ड्रोन अटैक किए हैं। साथ ही ईरान ने US के सहयोगी देशों (सऊदी अरब, UAE, कतर) और इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में हमले किए हैं।
इजरायल पर राकेटों की बारिश
ईरान ने इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन की बारिश की है। ईरान ने केंद्रीय इज़राइल पर रॉकेट हमला किया — Iron Dome ने कई को इंटरसेप्ट किया, लेकिन सायरन बजे और आकाश में इंटरसेप्टर की लाइट नजर आयी। ईरानी Shahed ड्रोन ने अजरबैजान के Nakhchivan एयरपोर्ट पर हमला किया। इस बीच ट्रंप का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि युद्ध “हफ्तों तक चलेगा” और ईरान को “थ्रेट” बनने से रोका जाएगा।
ईरान में भी प्रदर्शन
युद्ध को लेकर ईरान में भी प्रदर्शनों की खबर है, लेकिन इन लोगों को रजा पहलवी समर्थक बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को काबू कर लिया गया है। इस लड़ाई का अब व्यापक असर नजर आने लगा है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, साउथ कोरिया ने 100 ट्रिलियन वॉन (लगभग $68 बिलियन) का स्टेबलाइजेशन फंड एक्टिवेट किया।