राहुल ने मारी नदी में जंप मचा हड़कंप

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

बिहार के बेगूसराय में चलती नाव से कूदे, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार व मुकेश साहनी ने भी मारी जंप, बिहारी बोले यह है छट मइया की पूजा

नई दिल्ली/ पटना। पटना से दिल्ली तब उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आयी कि राहुल गांधी बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान एक नदी को पार करते वक्त अचानक चलती नाव से कूद गए। यह देखकर उनके पीछे साथ में मौजूद कांग्रेस के बड़े नेता कन्हैया कुमार और मुकेश साहनी ने भी नहर में जंप मार दी। उससे पहले साथ चल रहे सिक्योरिटी गार्ड के जवान भी नहर में पहुंच चुके थे। यह नजरा देखकर एक बारंगी तो सभी की सांसें थम गयीं, लेकिन अगला पल बेहद सकून भरा रहा। राहुल गांधी से इस ठेठ देसी अंदाज ने बिहार के लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि एक के लिए दिल्ली में नकली यमुना बनायी जाती है और दूसरा नदी मेंं कूद कर बताता है कि वो जमीन से जुड़ा है। बिहार के मछुआरों के साथ है।

बिहारियों का जीता दिल

राहुल गांधी ने इस काम से दरअसल बिहार के लोगों का दिल जीतने का काम किया। जब राहुल गांधी नाव से होकर नदी पार कर रहे थे तो उनके साथ कई दूसरे नाव चल रही थीं जिनमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे। राहुल ने उनमें से एक शख्स से कुछ कहा और बस फिर क्या था कूद गए नदी में। इतनी देर में वहां जयकारा लगा बोलो छट मइया की जय। वहां नदी किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। जिसने भी यह नजरा देखा राहुल गांधी जिंदाबाद करने लगा। राहुल और कन्हैया इस नदी में खूब नहाए। राहुल यही नहीं रूके। उन्होंने वहां मछुआरों के साथ जाल भी खींचा। उसके बाद जब राहुल गांधी बाहर निकल आए तब कहीं जाकर सिकयोरिटी में चल रहे जवानों ने राहत की सांस ली। सभी जवान उनके साथ नदी में नजर आ रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *