कांग्रेस बुरी तरह भड़की, सरकार पर जानबूझ कर अपमानित करने का लगाया आरोप, बोले परंपराओं का भी नहीं रखा जा रहा ख्याल
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे करे तीसरी पंक्ति में स्थान दिया गया। इसको लेकर कांग्रेस बुरी तरह से नाराज है। कांग्रेस ने जानबूझ कर सरकार पर नेता प्रतिपक्ष का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का कहना है कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने जिन परंपरा को निर्वहन किया है यानि नेता प्रतिपक्ष को पहली पंक्ति में बैठाया जाना उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। यह राजनीतिक गिरावट की पराकाष्ठा है।
यह हुआ समारोह में
राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य परेड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीसरी पंक्ति में बैठाया गया। इस बात पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने इसे प्रोटोकॉल की घोर अनदेखी और विपक्ष को अपमानित करने की कोशिश करार दिया।
कांग्रेस का सरकार पर हमला
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा, “यह गहरा दुखद है कि नेता प्रतिपक्ष को फ्रंट रो में जगह नहीं दी गई। क्या केंद्र को इतना डर है कि राहुल गांधी और खड़गे जी को सम्मानजनक स्थान न मिले?” पार्टी प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कदम संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।
संविधान की हिफाजत पर दिया जोर
राहुल गांधी ने इस मौके पर संविधान को हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार और ढाल बताते हुए कहा, “संविधान ही लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है। इसे मजबूत रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।” वहीं, खड़गे और प्रियंका गांधी ने भी संविधान की रक्षा पर जोर दिया। परेड में भव्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘वंदे मातरम’ फॉर्मेशन के बीच यह विवाद छाया रहा। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, जबकि कई विश्लेषकों का कहना है कि यह प्रोटोकॉल के अनुसार हो सकता है, लेकिन विपक्ष के लिए यह बड़ा मुद्दा बन गया है।