
पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे दोनों बड़े नेता, भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंच रहे हैं पटना एयरपोर्ट, बिहार विधानसभा के चुनाव को गरमाने की तैयारी
नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा में प्रचार के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस के दो बड़े चेहरे व स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पटना पहुंचने में अब चंद घंटे बाकि हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी का बिहार के चुनाव में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इंडिया गठबंधन का सीएम फेस तेजस्वी यादव भी चाहते हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में तूफानी प्रचार में उतरें। दरअसल तेजस्वी यादव यह मान रहे है कि हवा इंडिया गठबंधन की बह रही है।
दो रैलियों को करेंगे संबोधित
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के साथ दो रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा का पहले चरण को चुनाव छह नवंबर को होना है। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र का नाम तेजस्वी प्रण रखा है।
तेजस्वी ने बागियों को बतायी औकात
इंडिया गठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने पार्टी के बागी नेताओं को उनकी औकात बता दी है। टिकट ना मिलने से नाराज जो नेता बागी होकर चुनाव में निर्दलीय उतरे थे उनको छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फरमान सुना दिया है। ऐसे 27 नेता हैं जिन्हें तेजस्वी ने उनकी औकात बता दी है। तेजस्वी की इस कार्रवाई से बागियों में हड़कंप मचा हुआ है। पता चला है कि कुछ ने मैदान छोड़ना शुरू कर दिया है।