राजपाल यादव सलाखों से बाहर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

चेक बाउंस मामले में थे तिहाड़ की सलाखें के पीछे पड़ा रहना, कारोबारी से लिए थे पांच करोड़ उधार, फिल्म फ्लाप होने की वजह से नहीं चुका सके रकम

नई दिल्ली।बॉलीवुड के हास्य अभिनेता को राहत मिली है। वह तिहाड़ जेल की सलाखाें से बाहर आ गए हैं। चेक बाउंस मामले में वह 11 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे। 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें राहत दी। 17 फरवरी को अभिनेता जेल से बाहर आ गए।

यह है मामला

राजपाल यादव ने एक फिल्म बनाने के लिए बड़े कारोबारी से पांच करोड़ की रकम उधार ली थी। उनकी फिल्म तो बनी लेकिन वह बुरी तरह से फ्लाप हो गई। बस यही से राजपाल यादव के बुरे दिनों की शुरूआत हुई। फिल्म फ्लाप होने की वजह से वह कारोबारी की रकम वक्त पर नहीं चुका सके। कारोबारी ने उन्हें उधार दी रकम पर ब्याज परब्याज लगाना शुरू कर दिया, जिसके चलते यह रकम करीब दस करोड़ पहुंच गयी। यह रकम का इंतजाम राजपाल यादव नहीं कर पाए जिसके चलते उन्हें तिहाड़ की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। बीती 5 फरवरी को अदालत में सरेंडर किया था। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने पहले जमानत की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। बाद में सुनवाई के दौरान उन्हें नियमित जमानत मिल गई, जिसके बाद वे जेल से बाहर आ सके।

यह बोले राजपाल यादव

तिहाड़ से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अपने प्रशंसकों और मददगारों को दिल से आभार जताया। न्होंने कहा, “मुझे बॉलीवुड में करीब 30 साल हो गए हैं। देशभर के लोगों ने हमेशा मेरा साथ दिया है। कोर्ट के जहां-जहां आदेश मिले, मैं हर जगह उपस्थित हुआ हूं और आगे भी होता रहूंगा। कानूनी प्रक्रिया पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन मुझे सभी का प्यार मिला है।”

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *