रमज़ान: चांद दिखा तो तरावीह

kabir Sharma
2 Min Read
xr:d:DAFT9XukoCk:287,j:1431345615,t:23010506
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

रमज़ान: चांद दिखा तो तरावीह आज से, सभी तैयारियां कर ली गयी है मुकम्मल, शाही ईदगाह और जामा मस्जिद में भी चलेगा तरावीह और शबीनों का दौर

नई दिल्ली। बुधवार को तमाम मुसलमानों की निगाह आसमान की तरफ होगी। यह निगाहें रमजान का चांद देखने की कोशिश करेंगी। यदि बुधवार को रमज़ान का चांद नज़र आ गया तो आज शाम से ही तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा, जबकि गुरुवार कोंपहला रोजा होगा।

मेरठ की यदि बात

मेरठ की यदि बात करें तो चांद देखने के लिए बुधवार को रुइत ए हिलाल (चांद कमेटी) की बैठक भी शहर काजी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उधर शाही ईदगाह के संयुक्त सचिव सय्यद अनस सब्जवारी ने बताया कि चांद दिखते ही शाही ईदगाह में पांच रोजा शबीना और रोज तरावीह होंगी। उधर लिसाड़ी ईदगाह के इमाम कारी अफान और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े मुफ्ती हस्सान ने बताया कि चांद दिखाई देने पर शाही जामा मस्जिद में पिछले 45 वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छः रोज़ा शबीना होगा। इसमें खतीब मेरठ मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी कुरआन सुनाएंगे।

शाही जामा मस्जिद में ईशा की नमाज़ रात 8:15 बजे

शाही जामा मस्जिद में ईशा की नमाज़ रात 8:15 बजे होगी। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने लोगों से अपील की है कि वे मस्जिद में शांति और अनुशासन के साथ आएं। किसी भी तरह की हुड़दंग या नारेबाज़ी न करें। आसपास के लोग पैदल आएं, क्योंकि पार्किंग की समस्या रहती है। मस्जिद में इबादत के लिए आएं, न कि घूमने-फिरने के लिए। तरावीह के बाद शांति से अपने घर लौट जाएं और आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखें।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *