रंजन बोले होश में आए भाजपा सरकार

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शंकराचार्य पर एफआईआर के विरोध में गरजे कांग्रेसी, कांग्रेस के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, मेरठ में भी शहर कांग्रेस का प्रदर्शन

मेरठ। शंकरचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ शहर कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर शंख मजीरे व खंजरी बजाकर विरोध की आवाज बुलंद की। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम न्यायिक के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार होश में आए।

कुंभ व माघ मेले में शंकराचार्य से अनुचित व्यवहार

ज्ञापन में रंजन शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी जो सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन है, तथा उनके शिष्यों के संबंध में हाल के समय में जो घटनाएँ सामने आई हैं, वे अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक हैं। कुम्भ के पावन अवसर पर, विशेषत: मौनी अमावस्या के दिन, पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें एवं उनके साथ आए शिष्यों/बटुकों को स्नान से रोके जाने, कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार करने तथा थाने ले जाकर प्रताड़ित करने की बातें प्रकाश में आई हैं। यदि ये तथ्य सत्य हैं तो यह न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 एवं 26 प्रत्येक नागरिक एवं धार्मिक संप्रदाय को अपने धार्मिक आचरण एवं प्रबंधन की स्वतंत्रता प्रदान करता है। ऐसे में किसी भी धार्मिक आचार्य या उनके अनुयायियों के साथ कथित दुर्व्यवहार अत्यंत गंभीर विषय है। शंकराचार्य व उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध यौन शोषण के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह आवश्यक है कि इस प्रकार के गंभीर आरोपों की जांच पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित हो। साथ ही, प्राथमिकी दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, परिस्थितियों एवं संभावित प्रेरक तत्वों का भी समुचित परीक्षण किया जाए, जिससे सत्य तथ्य देश के समक्ष स्पष्ट हो सकें।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शनकारियों में अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुजर्र, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, अनिल अरोड़ा, राज केसरी, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, राकेश मिश्रा, सौरभ शर्मा, महेंद्र गुजर्र, मॉनिंदर गुजर्र,बबिता गुजर्र,बबली सिंह, रीना शर्मा, संजय कटारिया, चौ. शमसुद्दीन, विनोद सोनकर,अमित गोयल,पीयूष रस्तोगी, फिरोज रिज़वी, सलीम पठान, शोएब साबरी, सुरेंद्र शर्मा, ललित कौशिक, मगन शर्मा, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, सचिन शर्मा, सुशांत शर्मा, के. डी. शर्मा, प्रवीण कुमार, निसार अब्बासी, संजय वर्मा, इकरामुद्दीन अंसारी,नरेश नेगी, राजकुमार शर्मा, मतीन अंसारी, तेजपाल डाबका, गफ्फार मालिक, तनवीर इलाही,डॉ अशोक आर्य,राकेश मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

जिला कांग्रेस का भी प्रदर्शन

इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाह, सपना सोम, सुनीता मंडल, योगी जाटव, अरुण कौशिक, ज़फर अली रिज़वी, सत्यप्रकाश शर्मा, तरुण शर्मा, अवनीश पंवार, नासिर त्यागी, विजय चिकारा, रमाकांत शर्मा, नीरज सोम, नवीन गुर्जर, मतलूब, नेमपाल तोमर, अनीस खान, सुबनेश मावी, सलाउद्दीन सैफी, इरशाद सैफी, भूरा मुंडाली, रईस चौहान, फरमान चौहान, फैसल मंसूरी, उवैस अंसारी, जवाहर सिंह, इरशाद पहलवान, शाहनवाज़ कुरैशी, महबूब इदरीसी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *