शहर कांग्रेस के रंजन शर्मा गरजे

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

शहर कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा, मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार के फैसलों का किया विरोध, बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

मेरठ। शहर कांग्रेस ने शुक्रवार को मनरेगा बचाओ यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट पर एकत्रित हुए, जहाँ से क्रांतिकारी वीर मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा मंगल पांडे की प्रतिमा से आरंभ होकर बुढ़ाना गेट, सत्यम प्लाजा, खैर नगर चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड, अस्पताल रोड होते हुए टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गयी। अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैये से देश चला रही है, जिससे गरीब एवं श्रमिक वर्ग का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई मनरेगा योजना करोड़ों श्रमिक परिवारों के लिए जीवन रेखा साबित हुई है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है।

ना खाऊंगा ना खाने दूंगा महज नारा

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के नारे के साथ गरीब विरोधी नीतियों को अपनाते हुए मनरेगा का नाम व नियम बदलकर इसकी मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास किया है। मनरेगा गरीब परिवारों के लिए सम्मानजनक रोजगार का अधिकार है। यदि इसके नियमों में बदलाव कर इसे कमजोर किया गया तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसका विरोध करेगी और मजदूरों की आवाज को बुलंद करेगी। केंद्र सरकार जनहित की योजनाओं का नाम बदलकर उनकी आत्मा को समाप्त कर रही है। मनरेगा ने गांव-गांव में रोजगार का अवसर प्रदान किया, लेकिन वर्तमान सरकार इसे सीमित करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।
प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों श्रमिक परिवारों की सुरक्षा कवच है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों, किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ लागू नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

पदयात्रा में धूम सिंह गुजर्र,आदित्य शर्मा, मतन सिंह डेड़ा,राकेश मिश्रा, मॉनिंदर सूद वाल्मीकि,सलीमुद्दीन शाह, राज केसरी, समसुद्दीन चौधरी, रोहित पाराशर,कमल जयसवाल,रीना शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, महेश वर्मा,सुशांत शर्मा, रमाकांत शर्मा, कपिल शर्मा,अशोक शर्मा,बबिता गुजर्र,मो बदर,तेजपाल डाबका, नसीम राजपूत, यासर सैफी,गफ्फार मलिक, पीयूष रस्तोगी,राकेश शर्मा, सचिन शर्मा,प्रवीण कुमार,निसार अब्बासी,के.डी. शर्मा, कुंज बिहारी सक्सेना,राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी,मणि शंकर शर्मा, योगेश शर्मा,नईम राणा,ललित कौशिक, मोहित भारद्वाज, सचिन वर्मा, पुरु

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *