
शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन, गांधी परिवार को बदनाम करने आरोप, रंजन बोले भाजपा की कार्यकर्ता की तरह काम कर रही ईडी
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। यह विरोध प्रदर्शन माननीय राहुल गांधी जी एवं सोनिया गांधी जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से बदनाम व प्रताड़ित करने की मोदी सरकार की साजिश के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने का कार्य कर रही है, लेकिन अब इस तानाशाही की सच्चाई देश की जनता के सामने आ चुकी है। इसी आक्रोश के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर मार्च के लिए रवाना हुए।
पुलिस ने भिड़े शहर कांग्रेस अध्यक्ष
मार्च के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे के गेट से आगे बढ़े, लेकिन प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मार्च को पुनः रोक दिया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ला ने कहा कि “भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इस तानाशाही के आगे न कभी झुकी है और न झुकेगी। सड़क से लेकर संसद तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश की जनता की आवाज़ हैं। उन्हें डराने की हर कोशिश का कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती और एकजुटता के साथ जवाब देगा। सत्य की जीत हुई।”
ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रंजन शर्मा, अवनीश काजला, ज़ाहिद अंसारी, सलीम खान, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, कमल जायसवाल, दिनेश उपाध्याय, डॉ. बबीता गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, विकास शर्मा, के.डी. शर्मा, आदेश सक्सेना, अशोक आर्य, सुमित विकल, अल्तमस त्यागी, मुस्तजाब चौधरी, इक़बाल अहमद, सचिन शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, नईम राणा, संजय वर्मा, यासिर सैफ़ी, फिरोज़ चौधरी, मैनुद्दीन चौधरी, राहत चौहान, राकेश मिश्रा, इकरामुद्दीन अंसारी, सुशांत शर्मा, ध्रुव शर्मा, आरिफ़ राजपूत, जुनैद राजपूत, मतीन अंसारी, ग़फ्फ़ार मलिक, नेमपाल तोमर, रमणकांत शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, राकेश नेगी, राकेश शर्मा, दीपांशु गुर्जर, मुस्तकीम चौहान, पवन थापा, कपिल शर्मा, विचित्र, पंकज, अभिषेक, शशांक, कुलदीप, पिंकी, जितेंद्र, नितिन, काले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।