लखनऊ में गरजे रंजन शर्मा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

मनरेगा से विरोध की बजाए बताए महात्मा गांधी, पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रह गयी धरी की धरी, लखनऊ में जमकर गरजे रंजन

नई दिल्ली/लखनऊ। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा लखनऊ जा पहुंचे और पाटी नेतृत्व के विधानसभा घेराव में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने सवाल किया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी से भाजपाइयों को इतनी नफरत क्यों है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा का घेराव करने के लिए मेरठी कांग्रेसी लखनऊ पहुंच गए और इंटेलीजेंस को भनक तक नहीं लगी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जीराम जी बिल के विरोध में प्रदेश सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन में मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए।

पुलिस उत्पीड़न की निंदा

कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा शांतिपूर्ण घेराव को दबाने के उद्देश्य से दो दिन पूर्व से किए जा रहे पुलिस उत्पीड़न और प्रशासनिक दबाव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

ये रहे शामिल

प्रदर्शन में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, विशाल वशिष्ठ, विवेक त्यागी, दिनेश उपाध्याय, राजू यादव, पंकज चौधरी, ललित कौशिक, अजय चौधरी, रोहित वर्मा, अशोक आर्य, विचित्र शर्मा, मुस्तजाब चौधरी, सुमित विकल , मगन शर्मा, सचिन शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *