शादी को तैयार हुई रश्मिका मंदाकना

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

करीब आठ साल तक की डेटिंग, उदयपुर में रॉयल वेडिंग करेंगे विजय और रश्मिका, वेडिंग टाइटल भी किया अनाउंस

नई दिल्ली/मुंबइ। करीब आठ साल तक विजय के साथ डेटिंग करती रही बॉलीवुड की मशहूर और मारूफ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाकना आखिरकार शादी के लिए तैयार कर ली गयी है। इसका बाकायदा अनाउंस किया गया है। शादी का वेन्य उदयपुर का रॉयल वेटिंग है। जिसमें शादी की तमाम रस्में पूरी की जाएंगी। अभी यह तय नहीं कि विजय और रश्मिका हनीमून मनाने कहा जा रहे हैं। हालांकि कुछ फैन्स जो रश्मिका की शादी से मायूस हैं उन्होंने एक्स पर लिखा है कि आठ साल की डेटिंग के बाद अब हनिमून की जरूरत ही कहा रह गयी होगी।

वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखा है।

हैरानी की बात तो यह है कि इस शादी का अनाउंस केवल रश्मिका मंदाकना ने ही नहीं बल्कि विजय ने भी किया है। सारी अफवाहों को थामकर दोनों ने अपनी शादी की न्यूज को कन्फर्म कर दिया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, “हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया।”

आठ साले से बढ़ा रहे थे प्रेम की पींगे

यह कपल आठ से प्रेम की पींगे बढ़ा रहा है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में काम किया है। उसी वक्त से उनके डेटिंग के चर्चे हैं। हालांकि, कपल ने हमेशा अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा। लेकिन इश्क और मुश्क कभी छिपाने से छिपते नहीं। इनको कई बार साथ साथ कई बार देर रात भी होटलों से निकलते हुए देखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *