एक दूजे के हुए रश्मिका विजय

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुर के ITC Mementos रिजॉर्ट में शादी, दोनों के परिवार वालों को पता था एक दूसरे की पसंद, बेहद खास लोग बने शादी के गवाह

नई दिल्ली/उदयपुर। इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज की सफल जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात जन्मों के लिए एक दूसरे के होने के लिए शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी की खुशियां रश्मिका और विजय के चेहरे पर साफ झलक रही थीं। दोनों के फेन्स ने उन्हें शानदार और सफल वैवाहिक जीवन की विश दी हैं। उन्होंने उदयपुर (राजस्थान) के ITC Mementos रिजॉर्ट में शादी रचाई।

दोनों के परिवार की रस्मों से शादी

रश्मिका और विजय की शादी दोनों के पारिवार की रस्मों और रिवाजों के साथ हुई है। दोनों को एक दूसरे की रस्मों से शादी करने में कोई असुविधा नहीं हुई। 26 फरवरी की सुबह विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार तेलुगु व हिन्दी रीति रिवाज और शाम को कोडावा यानि रश्मिका के परिवार के रीति रिवाजों के अनुसार दोनों की शादी हुई। रश्मिका कोडागु मूल से बिलाॅग करती हैं।

बेहद खास थे मेहमान

इस शानदार शादी के गवाह बनने वाले बेहद खास थे। इनमें दोनों के परिवार के सदस्यों के अलावा पारिवारिक मित्र भी शामिल हुए। दोनों ने सोशल मीडिया पर पहली तस्वीरें शेयर कीं, जहां रश्मिका ने विजय को “माय हसबैंड” कहा और इमोशनल नोट लिखा: “I am so so so so soooo excited to becoming your wife! To be your wife! To be called your wife!! It’s full party time now!! Let’s have the bestestest life ever together! I love you!” विजय ने भी कैप्शन में लिखा: “So, I made my best friend… my wife, 26.02.2026.” एक फोटो में वरमाला के दौरान भावुक होते दिखे। फैंस उन्हें “ViRosh” कहकर बधाई दे रहे हैं।

इन फिल्मों के बाद आए करीब

रश्मिका और विजय की शादी की अफवाहें अरसे से सुनने में आ रही थीं, करीबियों की मानें तो दोनों Geetha Govindam और Dear Comrade जैसी फिल्मों में काम करने के बाद एक दूसरे के करीब आए। दोनों के परिवार वालों को उनकी पसंद का पता था। शादी के बाद इंडस्ट्रीज के तमाम स्टार उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि यह अभी तय नहीं कि दोनों का हनीमून कहां होना है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *