शुरू होने से पहले ही खत्म रावल का सफर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

चोटिल होने के बाद लौटी थीं रावल, दूसरी गेंद पर LBW करार दी गयीं, उनके आउट होने की कीमत पड़ी चुकानी

नई दिल्ली। महिला विश्व कप 2025 के बाद वापसी की उम्मीद कर रही प्रतीका रावल का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ WODI सीरीज के पहले गेम में ही भारतीय टीम में उनकी वापसी बीच में ही खत्म हो गई। रावल उस गेंद पर LBW आउट हो गई, वो केवल दो गेंद खेल पायीं। उनके आउट होने के चलते भारत का स्कोर 0/1 हो गया। रावल ने फैसला बदलने की कोशिश में DRS का इस्तेमाल किया, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग ने उनके आउट होने की पुष्टि कर दी।

रावल के कैरियर के पर असर संभव

प्रतीका रावल का इस तरह से आउट होना उनके कैरियर पर असर डाल सकता है। वह भारत की सलामी बल्लेबाज हैं, लेकिन लगता है कि अभी नसीब उनका साथ नहीं दे रहा है। महिला विश्व कप 2025 में बंगलादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद वह लंबे अरसे बाद वापस हुई और आस्ट्रेलिया के खिलाफ WODI सीरीज के पहले गेम में दूसरी गेंद पर एलबीडब्लू करार दी गयीं, वो वाकई शाकिंग है। वह काफी उम्मीद के साथ टीम में लौटी थीं। टीम को भी उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सब धरा का धरा रह गया।

रावल का आउट होना पड़ा महंगा

प्रतीक रावल का यूं आउट होना टीम इंडिया को काफी महंगा पड़ा। उसके बाद शुरुआती झटके और डिसिप्लिन्ड बॉलिंग ने इंडिया को 26वें ओवर तक गहरी मुश्किल में डाल दिया। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया था, लेकिन इस शुरुआती हार ने उन्हें शुरू से ही बैकफुट पर ला दिया। रावल के आउट होने के बाददूसरे भारतीय बैट्समैन भी जूझते रहे जिसमें शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स सस्ते में आउट हो गईं, जबकि स्मृति मंधाना ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन जो रन चाहिए थे वो नहीं बन सके।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *