सेंट्रल मार्केट की दुकानों पर क्रॉस का लाल निशान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

54 दुकानों पर क्रॉस का लाल निशान, व्यापारियों में घबराहट, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, 15 मार्च को दाखिल की जानी है रिपोर्ट

अब तक आरटीओ रोड, गुरूद्वारा रोड और आज सेंट्रल मार्केट में डिमार्केशन

मेरठ। जैसे जैसे दिन बीतते जा रहे हैं सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवास विकास परिषद की कार्रवाई भी नजदीक आती लग रही है। आवास विकास परिषद की टीम ने आज ध्वस्त की जाने वाली सेंट्रल मार्केट की ३१ दुकानों पर डिमार्केशन मसलन क्रॉस का लाल निशान लगा दिए हैं। कुल ३१ दुकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। इस कार्रवाई से व्यापारी बुरी तरह दशहतजदां हैं। इस कार्रवाई के विरोध में बाद में कुछ व्यापारी आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंच गए और जमकर हगामा किया। हालांकि अधिकारियों का कहना था कि जो कुछ किया जा रहा है सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के अनुपाल में किया जा रहा है।

यहां यहां डिमार्केशन

आवास विकास परिषद के अधिकारी अब तक आरटीओ रोड, गुरूद्वारा रोड और आज सेंट्रल मार्केट में क्रॉस के लाल निशान लगवा चुके हैं। लाल निशान उन भवनों पर लगाए जा रहे हैं जिनको ध्वस्त किया जाना है। हालांकि जो लोग आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंचे उन्हें बताया गया कि लाल निशान सड़क से एक निश्चित दूरी तय कर लगाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर यह भी सुनने में आया है कि जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स मांग गई है। पुलिस फोर्स के लिए कोई तारीख अभी तय नहीं की गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *