संगठन को बूथ स्तर पर ले जाएं, कोआर्डिनेटर बदरूद्दीन भी रहे मौजूद, रंजन शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता, कांग्रेस पश्चिम यूपी प्रभारी ने सृजन अभियान की समीक्षा
मेरठ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पश्चिम प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने मंगलवार को शहर कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। इसको लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की। समीक्षा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कोआॅर्डिनेटर बदरुद्दीन कुरैशी भी उपस्थित थे। प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान देशभर में संगठन को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो जनता से जुड़कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कांग्रेस के माध्यम से करेगा।,
उन्होंने युवाओं, महिलाओं और नए साथियों को कांग्रेस से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर वार्ड और हर बूथ पर कांग्रेस का झंड़ा लहराएगा।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के पुनर्गठन और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण चरण है।
ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा,बाबू चमन सिंह,धूम सिंह गुजर्र,राजेंद्र गुजर्र, राजेन्द्र जाटव,रीना शर्मा,विनोद सोनकर,महेंद्र गुजर्र,पीताम्बर सिंह,राज केसरी,शमसुद्दीन चौधरी,सुशील सैनी,जयनेन्द्र जाटव, पीयूष रस्तोगी, राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी,सलीमुद्दीन शाह, आशुतोष अग्रवाल, फिरोज रिजवी, शिव कुमार शर्मा, सचिन शर्मा, के.डी. शर्मा, मुल्ला जी अशरफ, निसार अब्बासी, श्री प्रकाश त्यागी, डॉ अशोक आर्य, आदेश शर्मा, डॉ इकबाल अहमद,प्रवीण कुमार, राकेश मिश्रा, राजू यादव, श्याम वीर सिंह, संजय वर्मा,तेजपाल डाबका,वकील अक्कशी, हाशिम अंसारी, इकराम अंसारी,राकेश गुप्ता, शशांक शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।