साठ साल की उम्र में ली अंतिम सांस, अरसे से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से थी पीड़ित, रिंकू बोले कंट्री फर्स्ट अंतिम संस्कार के बार जुड़ेंगे टीम इंडिया से
नई दिल्ली। टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता खान सिंह का निधन हो गया है।उनके निधन पर बीसीसीआई और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह ने कहा कि कंट्री फर्स्ट पिता के अंतिम संस्कार से निपटने के बाद उन्होंने टीम इंडिया से जुड़ने की बात कही। पिता के निधन की खबर सुनकर रिंक फूट-फूटकर रोए।
कैंसर से थे पीड़ित
रिंकू सिंह के पिता खान सिंह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे। नोएडा के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। साठ साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। खान सिंह के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू सिंह टीम इंडिया से अपने परिवार में लौटे और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पिता को कंधा दिया।
इन्होंने जताया शोक
खान सिंह के निधन पर बीसीसीआई के अलावा टीम इंडिया ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। पूर्व क्रिकेटर खान सिंह के निधन पर बीसीसीआई के अलावा टीम इंडिया ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा कि यह बड़ा दुख है। इसको शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। हम रिंकू के परिवार के साथ इस दुख में हिस्सेदार हैं। शिखर धवन ने भी खान सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।