टैरिफ फैक्टर ने बढ़ाई कीमतें, सुप्रीमकोर्ट से ट्रंप को फटकार, डालर की कीमतों में गिरावट, ईरान पर बैकफुट पर ट्रंप
नई दिल्ली/न्यूयार्क। अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट से टेरिफ पर प्रेसीडेंट ट्रंप को झटके के बाद सोने व चांदी के रेट में एकाएक तेजी आ गयी। सोने का आज का रेट 1.55 लाख जा पहुंचा है, हहीं चांदी 2.42 लाख किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 8,000 रुपए बढ़ी है। टेरिफ को अवैध घोषित किए जाने के अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बाद पीली और सफेद धातु के रेट आसमान छूने की ओर हैं। यह उछाल मुख्य रूप से अनिश्चितता से है, क्योंकि टैरिफ हटने से पहले कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन फैसले के बाद भी अनिश्चितता बनी रही। भारतीय बाजार में भी सोमवार को सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद है
ग्लोबल टैरिफ अवैध करार
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार दिया। कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला दिया कि राष्ट्रपति ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत टैरिफ लगाकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, क्योंकि यह कानून टैरिफ लगाने की अनुमति नहीं देता। यह ट्रंप की प्रमुख आर्थिक नीति को बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि अब ट्रंप क्या करेंगे। लेकिन सुप्रीमकोर्ट का आदेश आने के बाद ट्रंप आपे से बाहर हैं।
बाज नहीं आ रहे हैं ट्रंप
सुप्रीमकोर्ट से झटका खाने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप बाज नहीं आ रहे हैं। कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्रंप ने तुरंत एक नया 10% ग्लोबल टैरिफ 150 दिनों के लिए लागू करने का एक्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया, जो कुछ पुराने टैरिफ की जगह लेगा। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि टैरिफ की निरंतरता और संभावित रिफंड (लगभग $175 बिलियन) की चर्चा है। यह भी आशंका जतायी जा रही है कि क्या ट्रंप और कोर्ट में टकराव हाेगा।
डालर में गिरावट बैकफुट पर ट्रंप
सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद एकाएक डालर में गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं दूसरी ओर इस घटनाक्रम के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया, क्योंकि निवेशक सुरक्षित संपत्ति (safe-haven) की ओर मुड़े। साथ ही टैरिफ अनिश्चितता से वैश्विक व्यापार में तनाव महसूस किया जा रह है। सबसे बड़ी राहत की बात तो यह है कि अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद अब ट्रंप ईरान के मुद्दे पर भी बैकफुट पर नजर आ रहे है।