सदर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालीं

सदर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालीं
Share

सदर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालीं, सदर क्षेत्र में राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कई तिरंगा यात्रा निकाली गईं। अनेक आयोजन हुए। कैंट बोर्ड वार्ड चार के निवर्तमान मैंबर नीरज राठौर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद मेरठ के सदर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। नीरज राठौर ने वार्ड चार में भी कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया। क्षेत्र की व्यापारी संस्थाओं ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। वह वहां पहुंचे और ध्वजारोहण किया। साथ ही लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बंधाई भी दी। सदर व्यापार मंडल की ओर से झंड़ा चौक पर आयोजित बड़े कार्यक्रम में नीरज राठौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने यहां भी ध्वजारोहण किया। अन्य लोग भी यहां राष्ट्र गान में शामिल हुए। इस मौके पर अध्यक्ष विक्की दुआ व महामंत्री अमित बंसल, राजीव बंसल समेत सदर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। कई स्कूलो में भी नीरज राठौर स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक आयोजन भी किए। आबूलेन व्यापार संघ की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस समरोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में अध्यक्ष स. नरेन्द्र करनैल व महामंत्री राजबीर सिंह के अलावा आकाश खन्ना आदि पदाधिकारी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर रवि माहेश्वरी की ओर से आबूलेन पर भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। सदर चौक व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सभी पदाधिकारी व अजय जैन आदि भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता विशाल तिरंगा के साथ चल रही थीं। मार्ग में लोगों ने अंजली गुप्ता का स्वागत किया। उनकी संगठन पदाधिकारी भी इस मौके पर साथ रहीं।  कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल  व भाजपा की महिला नेत्रियों ने भी सदर क्षेत्र में बैड बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का अनेक स्थानों पर व्यापारियों ने स्वागत किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *