हालत में पहले से सुधार, लेकिन रिकबरी बेहद धीमी, शीघ्र ही उनको भेजा जा सकता है घर, लंबे अरसे तक रहना होगा डाक्टरों की निगरानी में
नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड के शानदार डॉयलाग राइटर सलीम खान के फैंस के लिए राहत की खबर यह है कि वह तेजी से रिकबर कर रहे हैं। उनके सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी है। उम्मीद है कि वह जल्द ही घर लाैटेंगे। हालांकि उन्हें डाक्टरों की कड़ी निगरानी और परहेज के साथ रहना होगा। उनकी सेहत में सुधार से परिवार ने राहत की सांस ली है।बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान (सलमान खान के पिता) मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें 17 फरवरी 2026 को सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एडमिट किया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार, उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज (छोटा ब्रेन में रक्तस्राव) हुआ था, जो हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हुआ। सर्जरी की कोई जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि एक प्रोसीजर (DSA – Digital Subtraction Angiography) की गई, जिसे न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने किया।
वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान
सलीम खान को अभी डाक्टरों ने आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। उनकी हालत स्टेबल है और वे हेमोडायनामिकली स्टेबल हैं। डॉ. जलिल पारकर (पल्मोनोलॉजिस्ट, लीलावती हॉस्पिटल) ने बताया कि प्रोसीजर सफल रही, जांच पूरी हो गई है। वेंटिलेटर हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और उम्मीद है कि आज (19 फरवरी) या कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा अगर सब ठीक रहा।
ऑफिशल हेल्थ बुलेटिन नहीं
सलीम खान के परिजनो के आग्रह पर लीलावती हॉस्पिटल मेनेजमेंट ने सलीम खान को कोई अधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी करने से मीडिया से मना कर दिया है। डाक्टरों ने केवल इतना बताया कि वह पहले से बेहतर हैं और रिकबर कर रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान समेत पूरा परिवार उनके साथ है। सलमान ने अपनी शूटिंग रोक दी है और अस्पताल में रह रहे हैं। कई सेलेब्स जैसे संजय दत्त, हेलन, राहुल रॉय आदि अस्पताल पहुंचे और मिले। फैन्स और इंडस्ट्री में प्रार्थनाएं हो रही हैं।