पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पर्यावरण विद ईदा रही मौजूद, भारी संख्या में जुटे पयार्वरण प्रेमी, पौधे लगाए और संरक्षण भी करें
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समीप्ता ग्रुप द्वारा पर्यावरण विद ईहा दीक्षित के सहयोग से जागृति विहार एक्सटेंशन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने का संदेश देना था। इस दौरान कनेर, नीम, पीपल और बड़ जैसे पर्यावरण के लिए लाभदायक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
संजना रस्तौगी का संदेश
समीप्ता ग्रुप की संस्थापक संजना रस्तोगी ने कहा कि ‘आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। यदि हम सभी मिलकर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।
ये रहे मौजद
‘ इस अवसर पर कीर्ति भाटला, रिनिशा चौधरी, नम्रता कौर, आशा, सपना सिंह, रीना, एशल दीक्षित, अंजलि दीक्षित और नमन चौधरी मौजूद रहे।