सलमान! संदीप वागा की स्पिरिटी में विवेक

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

अरसे से गायब थे रूपले पर्दे से, खुद विवेक ने एक्स से दी जानकारी, एक्शन ड्रामा स्पिरिटी में भूमिका पर चुप्पी

नई दिल्ली/मुंबई। अरसे से रुपले पर्दे पर वापसी की बाट जोह रहे विवेक ओबेराय को संदीप बागा रेडडी ने सहारा दिया है। इसकी जानकारी खुद विवेक ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। विवेक अब टीम स्पिरिटी का पार्ट हैं। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ जानकारी नहीं दी है। एक्स पर यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं।

सलमान ने खत्म कर दिया था कैरियर

विवेक ओबेराय का रूपले पर्दे से कैरियर करीब करीब समाप्त ही हो गया था। इंडस्ट्रीज में चर्चा है कि सलमान की वजह से उनका कैरियर रसातल पर पहुंचा। इसकी वजह एश्वार्या को बताया जाता है। एश्वार्या और विवेक किसी दौर में रिलेशन में थे, लेकिन बाद में एश्वार्या की लाइफ जब सलमान आ गए तभी से विवेक का रूपले पर्दे का सफर बेपटरी हो गया। तब से इक्का दुक्का हल्के रोल की यदि बात छो़ दे तो उनको काई भी निर्माता अपनी फिल्म में लेने की हिम्घ्मत नहीं जुटा सका, क्योंकि भाई से पंगा कौन लेगा वाली कहावत इंडस्ट्री में चलती है। हुआ भी वैसा ही लेकिन अब स्पिरिटी के संदीप बागा रेड्डी की नजर धूल में पड‍़े इस हीरे पर पड़ी है। संदीप इसको कितना निखार पाते हैं यह तो वक्त ही बताएगा।

एश्वार्या ने विवेक से बना ली थी दूरी

विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच 2003 में ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद विवेक के करियर पर काफी असर पड़ा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान पर ऐश्वर्या के साथ उनके रिश्ते को लेकर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया। ऐश्वर्या और विवेक के रिश्ते की खबरों के बाद यह विवाद बढ़ गया था। इस विवाद का विवेक के करियर पर नकारात्मक असर पड़ा और उन्हें बॉलीवुड में संघर्ष करना पड़ा। इस घटना के बाद, ऐश्वर्या ने भी कथित तौर पर विवेक से दूरी बना ली थी, क्योंकि उन्हें यह बात पसंद नहीं आई कि यह मामला सार्वजनिक हुआ, उन्होने विवेक से दूरी भी बना ली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *