संगम पर व्यापार मंडल की बैठक

संगम पर व्यापार मंडल की बैठक
Share

संगम पर व्यापार मंडल की बैठक, संगम फैशन प्वाइंट मलियाना बागपत रोड मेरठ पर व्यापार मंडल की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति न्यू किशनपुरा व्यापार मंडल व्यापार मंडल की कमेटी गठित की गई।  अध्यक्ष पद पर मनीष गोयल, महामंत्री पद पर विनय जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी, पीतम सिंह संगठन मंत्री, पंडित सुरेश गिरी, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मंत्री पवन जिंदल मंत्री नियुक्त किए गए। बैठक में प्रांतीय मंत्री गौरव गोयल ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मान किया तथा श्री सुनील गुप्ता मलयाना ने नियुक्ति पत्र देकर सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र दिए बैठक को संजीव बंसल, वन्दना, मुकुल गोयल मीरा पेंट, अतुल जैन फर्नीचर वाले व अतुल वर्मा  सर्राफ आदि ने संबोधित किया।  मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए व्यापार मंडल को व्यापारियों के सम्मान में सुरक्षा का प्रतीक बताया तथा किसी भी प्रकार की व्यापारी को समस्या होने पर मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया।  व्यापारियों ने प्रमुख रूप से ट्रैफिक की समस्या को रखा जिसके लिए तय किया गया कि एसपी ट्रैफिक से मिलकर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था मलियाना पुल पर कराई जाएगी। यह जानकारी विजय मान मीडिया प्रभारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत ने मीडिया को प्रेस नोट की मार्फत दी है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *