संघ कार्यकर्ता पर हमला-कार्रवाई कब

संघ कार्यकर्ता पर हमला-कार्रवाई कब
Share

संघ कार्यकर्ता पर हमला-कार्रवाई कब, जनपद मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले का आरोप है। तहरीर दिए जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने नामजद किए गएआरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के रवैये से भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि संघ कार्यकर्ता के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। इस मामले को लेकर भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व भाजपा छावनी महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संघ कार्यकर्ता सौरभ अग्रवाल पुत्र नरेन्द्र अग्रवाल निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह पूरा मामला छोटी सी बात से शुरू हुआ था, लेकिन संघ कार्यर्ता पर हमले की वारदात के बाद इसने बड़ा रूप ले लिया है। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि धोसी माेहल्ला में उसने मकान के सामने खड़े होकर समर पुत्र मुश्ताक व सुफयान पुत्र ताहिर सिगरेट पी रहे थे। उनका व्यवहार भी आपत्तिजनक था। उन्होंने दोनों युवकों से वहां से हटने का आग्रह किया। युवकों तब तो वहां से चले गए। कुछ देर बाद संघ कार्यकर्ता संत डेरी से पनीर लेने गए तभी उक्त दोनों युवकों ने उन्हें घेर लिया मारपीट करते हुए हमला कर दिया। काफी भीड़ जमा होने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूटी से फरार हो गए। सौरभ ने बताया कि दोनों हमलावार हाथीखाना लालकुर्ती के निवासी हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर थाना लालकुर्ती पर तहरीर भी दी है। भाजपा छावनी मंडली अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया ने संघ कार्यकर्ता पर हमले की निंदा की है। भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने कहा कि पुलिस को तत्काल आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त नाराजगी है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *