सांसद व विधायक ने बांटे तिरंगा

सांसद व विधायक ने बांटे तिरंगा
Share

सांसद व विधायक ने बांटे तिरंगा , सांसद ने बांटे तिरंगा ध्वज,  राजेंद्र अग्रवाल सांसद ने आज आजादी के AmritMahotsav के उपलक्ष में HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर एवं संसदीय क्षेत्र की किठौर विधानसभा के मंडल अध्यक्षों को झंडे वितरित किए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक  अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, कार्यक्रम संयोजक  विवेक रस्तोगी,  फिरेराम धनतला सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजेंद्र अग्रवाल सांसद मेरठ ने बुधवार को आजादी के AmritMahotsav के उपलक्ष में पार्टी के कार्यक्रमों के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर पटेल नगर मंडल स्थिति चौधरी चरण सिंह पार्क के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया तथा  किसानों के मसीहा  चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कार्यक्रम संयोजक  विवेक रस्तोगी,  मंडल अध्यक्ष,  बलराज गुप्ता सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को शहर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा , स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत #हरघर_तिरंगा अभियान में आज नगर मंडल में मेरठ शहर में  विशाल तिरंगा यात्रा निकली गयी तिरंगा रैली को ध्वज लहरा कर रैली का शुभारंभ किया प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य  Ashwini Tyagi, शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी  Kamal Dutt sharma ,  महानगर महामंत्री, पीयूष शास्त्री, नगर मंडल अध्यक्ष परवीन शर्मा,  महामंत्री, सुरेश चंद शर्मा, पार्षद संदीप गोयल, पार्षद पंकज गोयल,  युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल कौशिक, रोहित आनंद,  उपस्थित रहे एवं तिरंगा यात्रा का शहीद स्मारक पर समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में वाहन पर सवाल कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। आयोजक दीपक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। घर-घर लगाएं तिरंगा: कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने सभी भाजपाइयों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशा के अनुरूप प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। प्रधानमंत्री इसको लेकर खासे उत्साहित हैं। बीना वाधवा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि प्रत्येक भवन पर तिरंगा लगाया जाए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *