शोएब अख्तर ने भी की तारीफ, उस्मान तारिक ने खुल नहीं खेलने दिया, भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करते रहे उस्मान तारिक
नई दिल्ली/कोलंबो/इस्लामाबाद। T-20 World Cup 2026 का भारत पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले गए मैच में भारतीय खेमा पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के प्रेशर में नजर आया। गोदी मीडिया भले ही कुछ भी कहता रहे, लेकिन यह सच है कि उस्मान ने भारतीयों को खुलकर नहीं खेलने दिया। वर्ना कोई वजह नहीं थी कि 20 ओवर पूरे खेलने के बाद भी भारतीय टीम महज 175 ही ही सिमट जाती। हालांकि यह मैच भारत ने जीता है और पाकिस्तान बड़े अंतर यानि 61 रनों से हार गया।
एक्शन को लेकर चर्चा
पाकिस्तान के इस गेंदबाज के बॉलिंग एक्शन को लेकर मैच से पहले ही खासी चर्चा हो रही थी, लेकिन मैच के दौरान जिस प्रकार से उस्मान ने गेंदबाजी की है उससे यह तो साफ हो गया कि पाकिस्तान के साथ आने वाले मैचों में भारत के लिए यह गेंदबाजी सिरदर्द साबित होने वाला है। इसका तोड़ केवल भारतीय बल्लेबाज ही निकाल सकते हैं। कोलंबो मैच में जो कुछ हुआ उसके बाद भारत की जीत से ज्यादा भारत के इतर उस्मान के बॉलिंग एक्शन की हो रही है। यदि उस्मान की मुसीबत ना होती तो माना जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ी 260 के पार रन बनाते।
24 गेंद और 24 ही रन
टी-20 जैसा मैच और 24 गेंदों पर महज 24 ही रन इससे ज्यादा किफायती गेंदबाजी शायद T-20 World Cup 2026 ने किसी दूसरे मैच में देखने को ना मिली हो, लेकिन उस्मान तारिन ने ऐसा कर दिखाया। उन्होंने 24 गेंदों पर महज 24 ही रन देकर यह साबित कर दिया कि उनमें सामने वाले बल्लेबाजाें को बांधने की कूवत है।