शबद कीर्तन से संगत निहाल

शबद कीर्तन से संगत निहाल
Share

शबद कीर्तन से संगत निहाल, -गुरूद्वारा श्रीगुरूसिंह सभा में विशेष कीर्तन समागम-
मेरठ। थापर नगर स्थित गुरूद्वारा श्रीगुरूसिंह सभा में  विशेश शबद कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। प्रत्येक माह की पहली तारीख को केंद्रीय सिख संस्था गुरूद्वारा श्रीगुरूसिंह सभा थापर नगर में निष्काम सेवक अखंड कीर्तनी जत्थे द्वारा विशेष कीर्तन समागम का आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ग्रंथी भाई किशनपाल सिंह ने सोदर रहिदास साहिब के पाठ का उच्चारण किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख अरदास संपन्न की। उसके बाद हजूरी रागी भाई पीतम सिंहने गगन महि थाली रवि चन्द दीपक बने.. कीर्तनी जत्थे ने आवहो सिख सति गुरू के पिआरियों.. बाल वाणी अखंड कीर्तनी जत्थे ने बसंत चढिया फूली बनिराय.. विशेष रूप से दिल्ली से पधारे भाई रविन्द्र सिंह एवं साथियों ने पवण चवरो करे सगल बनिराम फूलत जोती.. आदि शबदों का मधुर आवाजों में कीर्तन किया। सभा के अध्यक्ष स. रणजीत सिंह नंदा ने तन मन धन से सेवा सहयोग की अपील करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उपाध्यक्ष स. रणजीत सिंह जस्सल ने श्रद्धापुष्प भेंट किए। इस मौके पर निष्काम सेवक सरदार सुरिन्द्र सिंह भाटिया, महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह, सचिव रणजीत सिंह खालसा, कोषाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह, प्रचार सचिव सरदार अमनदीप सिंह, सरदार सोहन सिंह ने भी सेवा सहयोग किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *