शहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

शहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
Share

शहर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, मेरठ 7 सितम्बर, राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद स्मारक से “भारत जोड़ो यात्रा ” निकाल कर “मोहब्बत की दुकान ” खोलने का सन्देश दिया। यात्रा शुरू होने से पहले जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ राहुल जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया । जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश सचिव नसीम खान के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम के साथ यात्रा का प्रारम्भ हुआ। समापन इंदिरा गाँधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ।
राहुल गाँधी जी 7 सितंबर 2022 को यात्रा का शुभारम्भ किया था,राहुल गाँधी जी ने हजारों किलोमीटर 12 राज्यों 2 केंद्र शासित राज्यों के 75 जिलों की 76 लोकसभा क्षेत्रों से 136 दिनों में पूरी की थी। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा यह यात्रा राहुल गाँधी की समाजसेवा और राजनीतिक कार्यक्षेत्र में उनके संघर्ष को प्रकट करने के लिए महत्वपूर्ण थी। प्रदेश सचिव नसीम खान कार्यक्रम मे जुटी भीड़ से गदगद नजर आए उन्होंने आज त्यौहार होने के बावजूद इतनी भीड़ होने पर जिला और महानगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी उन्होंने कहा राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, और उनके साथ संवाद किया। उनका मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों के दर्द और तंगी को समझना और उनके बीच के संघर्षों का समाधान ढूंढना था। शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा इस यात्रा के दौरान, वे आर्थिक असमानता, किसानों की समस्याएं, युवाओं की रोजगार की कमी, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करने का प्रयास किया। यह यात्रा उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई और उन्होंने अपने समर्थनकर्ताओं से लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी  के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण अध्याय बन गई, भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। यात्रा मे मुख्य रूप से डॉ यूसुफ कुरैशी, हरिकिशन अम्बेडकर, महेंद्र शर्मा, सलीम खान,राजेंद्र जाटव, बाबू चमन लाल डॉ प्रदीप अरोड़ा, हेमचंद ठेकेदार, रुस्तम सैफी, राजेंद्र जाटव, सैय्यद रिहाउद्दीन, अरुण त्यागी समशाद माहीगीर जाहिद वाहिद, विनोद सोनकर, विनोद मोगा रीना शर्मा, बबली देवी, सोनम देवी, सुनीता मंडल, यासर सैफी, सपना सोम देशपाल गुर्जर, प्रदीप जैन, नईम राणा, अनिल शर्माबमाया प्रकाश शर्मा, डॉ आदेश शर्मा, योगराज लम्बरदार, राजेन्द्र प्रसाद हूण, प्रवीण वसिष्ठ,संजीव अग्रवाल, योगी जाटव ,दिनेश उपाध्याय,सलीम पठान, जाहिद भड़ना, वकील अकाशी,शमसाद पार्षद, अभिमन्यु त्यागी हेमंत प्रधान मतन सिंह तेजवीर ठाकुर अब्बू तल्ला, कल्लू मलिक, इकराम अंसारी, सरफराज़ अंसारी, इरशाद अंसारी, राहत चौहान गुलजार चौहान विजय चिकारा,यूसुफ अंसारी ब्रजराज काजला योगराज लंबरदारअरब खान, डा हैदर, अयान सैफी, मास्टर बिलाल, हाशिम अंसारी, इमरान अख्तर, मंजीत चौधरी प्रतीक सेठी, सुमित विकल, मतीन अंसारी, सत्य प्रकाश शर्मा, फैसल चौधरी, ओमकार शर्मा,जुबैर खान तेजपाल डाबका, हरिकिशन प्रजापति, आशीष जाटव, गुलजार अहमद, कपिल शर्मा, मंजीत सिंह, बबली नाथ, तेजवीर सिंह, एस. शाहरुख, रोबिन नाथ गोलू, नेमपाल तोमर, राकेश शर्मा, राम सिंह वरुण, कपिल पाल,नौशाद सैफी नेमपाल तोमर कपिल पाल रमाकांत शर्मा इकरामुद्दीन अंसारी समसुद्दीन चौधरी मनोज चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *