शारदा ने किया जागरूक

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शास्त्रीनगर में नव मतदाता विशेष अभियान का समापन, शारदा ने किया मतदाताओं को जागरूक, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को किया मजबूत

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता विशेष अभियान के अंतर्गत आज शास्त्री नगर मंडल स्थित सेक्टर-6 के बूथ संख्या 352 पर घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना रहा।

शारदा का सहयोग

यह नव मतदाता अभियान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान युवाओं और नए मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा 57 नए मतदाताओं के फॉर्म भरकर एकत्रित किए गए, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। विनीत अग्रवाल शारदा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है और नव मतदाता विशेष अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इनका भी रहा सहयोग

अभियान में क्षेत्रीय पार्षद सत्यपाल मास्टर, मंडल महामंत्री नीरज शर्मा, हर्ष ग्रोवर, रीना शर्मा, करमवीर सिंह प्रशासनिक बीएलओ सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। विनीत शारदा बताया कि आने वाले दिनों में भी शास्त्री नगर मंडल सहित अन्य क्षेत्रों में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *